Current Affairs February 2020



Current Affairs February 2020 

  1. 24-25 फरवरी, 2020 के मध्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की राजकीय यात्रा पर रहे|
  2. यह उनकी भारत की पहली यात्रा रही|
  3. इस यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रंप और दामाद जरेड कुश्रर शामिल रहे|
  4. गौरतलब है कि विगत 6 वर्षों में भारत आने वाले वे अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति हैं|
  5. यात्रा के प्रथम दिन की शुरुआत अहमदाबाद (गुजरात) में हुई|
  6. या उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो किया|
  7. बा अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने|
  8. इसके अलावा यात्रा के दौरान उन्होंने अहमदाबाद स्थित विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम सरदार पटेल (मोटेरा) स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया|
  9. यहां उन्होंने लगभग 100000 लोगों को संबोधित किया|
  10. उनके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया|
  11. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और मेनारिया ट्रंप ने आगरा स्थित ताजमहल का अवलोकन किया|
  12. यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ औपचारिक स्वागत किया गया|
  13. यहाँ उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुलाकात की इसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की|
  14. वार्ता के पश्चात दोनों देशों के बीच तीन अरब डॉलर (21.5 हजार करोड रुपए) के रक्षा समझौते पर औपचारिक सहमति बनी|
  15. समझौते पर हस्ताक्षर दोनों देशों के रक्षा विभाग द्वारा बाद में किया गया|
  16. यात्रा के दौरान में मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली के सर्वोदय को-एंड स्कूल के हैप्पीनेस क्लास का दौरा किया|

( Source >
https://sarkaribook.com/february-2020-current-affairs-one-liners-in-hindi/) 

Comments